योगी कीअफसरों को दो टूक: समय सीमा में करें जनता की समस्याओं का समाधान !

0
0
0

उद्यमियों की परेशानी दूर करने के निर्देश

अवैध कब्जों पर सख्ती

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी शिकायत पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं पीड़ितों के बीच पहुंचे, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

उद्यमियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष संवेदनशीलता दिखाई। दो उद्यमियों की शिकायतों पर उन्होंने संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है और उद्यमियों को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

बच्चों को सीएम की सीख: किताबों से दोस्ती करो

जनता दर्शन में कुछ अभिभावक अपने बच्चों के साथ भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में बातचीत की। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वे किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और सोशल मीडिया का प्रयोग केवल आवश्यकता भर ही करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों के लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों का सीमित उपयोग ही करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!