February 9, 2026

यूपी प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 4 PCS अफसरों के तबादले, चित्रकूट को नया CDO

0
0
0

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई अहम विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवी प्रसाद पाल को चित्रकूट का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। इससे पहले राजेश कुमार का चित्रकूट सीडीओ पद पर किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। राजेश कुमार अब अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर बने रहेंगे।

आईएएस अधिकारियों में प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण एवं निदेशक रेशम के पद से हटाकर विशेष सचिव उद्योग और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी नियुक्त किया गया है। टी.के. शिबु, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा को विशेष सचिव उद्यान एवं विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव रेशम के साथ निदेशक रेशम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। देवी प्रसाद पाल, उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट बनाए गए हैं।

वहीं पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में सौरभ कुमार पांडेय को उपजिलाधिकारी संभल से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संभल नियुक्त किया गया है। अजय कुमार त्रिपाठी को उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से अपर नगर आयुक्त, शाहजहांपुर बनाया गया है। पूनम निगम को अपर आयुक्त कानपुर मंडल से उप सचिव, लोक सेवा आयोग, प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। सुशीला को संबद्ध राजस्व परिषद से अपर आयुक्त, कानपुर मंडल बनाया गया है।

सरकार के इस ताजा प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!