October 11, 2026
[t4b-ticker]

डॉ. दीक्षा शर्मा बनी पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई

0
13 diksha

Report-News1up

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में नियुक्त पुलिस उपायुक्त डॉ दीक्षा शर्मा का पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर के पद पर स्थानान्तरण होने पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद अजय कुमार मिश्र द्वारा कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात रहते हुए उनके योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर सिटी पुलिस उपायुक्त नगर निपुण अग्रवाल एवं अन्य राजपत्रित अधिकारीगण द्वारा भी डॉ दीक्षा शर्मा को शुभकामनाएं दी गई।


बता दें कि जिला कमिश्नरेट बनने से पहले डॉ दीक्षा शर्मा एसपी क्राइम थी, जबकि जिला कमिश्नरेट बनने के बाद उन्हें ट्रांस हिंडन जोन का डीसीपी बना दिया गया था। जिले में उनकी तैनाती एक साल से अधिक की रही।

वह बैच 2017 की आईपीएस अधिकारी हैं और उनकी गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। उधर, डॉ दीक्षा शर्मा की जगह जल्द ही अधिकारी की तैनाती कर दी जाएगी।

अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पद पर हुई सच्चिदानंद की तैनाती

शासन ने एक बार फिर 12 अधिकारियों के किए हैं। इसमें अपर पुलिस साइबर सेल लखनऊ के पद पर तैनात बैच 2005 की पीपीएस अधिकारी सच्चिदानंद को अपर पुलिस उपायुक्त अपराध कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!