February 9, 2026

अनजान लिंकों से रहें सावधान, साइबर ठगी का शिकार होने पर करें 1930 पर कॉल : यश मिश्रा

0
2
0

गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में साइबर क्राइम से बचाव के लिए पुलिस ने किया जागरूक

NEWS1UP

गाजियाबाद। हर रोज साइबर क्राइम के मामलों में हो रहे इजाफे को लेकर पुलिस प्रशासन चिंतित है। पिछले कुछ समय में ही डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के अनेकों मामले प्रदेश में दर्ज हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने साइबर क्राइम से लोगों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना शुरू किया है।

सोमवार को राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में सिहानी गेट पुलिस के साइबर क्राइम विभाग के अधिकारियों ने गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के लोगों के साथ साइबर को क्राइम अवेयरनेस वेलफेयर प्रोग्राम आयोजित किया।


साइबर क्राइम अवेयरनेस वेलफेयर प्रोग्राम साइबर सेल प्रभारी यश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान साइबर सेल प्रभारी यश मिश्रा ने कहा कि मोबाइल पर आने वाले किसी भी अंजान लिंक को न खोलें। ऐसा करने से मोबाइल हैक हो जाता है और आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में पहुंच सकती है। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के प्रति भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी वीडियो कॉल करके किसी भी अपराध की जानकारी नहीं देता है। यह केवल साइबर ठगों का बिछाया हुआ जाल है, सावधानी बरतें और सुरक्षति रहें। साइबर सेल प्रभारी यश मिश्रा ने मौके पर मौजूद लोगों के फोन खुलवाकर साइबर ठगी से बचने के तरीकों के बारे में भी बताया। इस मौके पर लोगों ने भी अपनी जिज्ञासानुसार सवाल पूछे जिसका यश मिश्रा ने समाधनपूर्ण जवाब भी दिए।

वहीं नासिरपुर चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने के बाद सबसे पहले 1930 पर कॉल करनी चाहिए। इससे ठगी गई राशि को रिकवर करने की उम्मीद 90 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए 24 घण्टे उपलब्ध हैं। अपनी समस्याओं के लिए उन्हें कभी भी फ़ोन कर सकते हैं। सभी निवासियों ने पुलिस के इस अभियान की प्रशंसा की।

इस मौके पर साइबर थाना प्रभारी मनीष बिष्ट , नासिरपुर चौकी इंचार्ज ओम वीर सिंह,अमित कुमार,ओमवीर आदि साथ में मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर सोसायटी की तरफ से गौरव बंसल,अश्वनी,विजेंद्र गिरी,नवरत्न गुप्ता,राजेश अग्रवाल,अरविंद सिंघल,अनिल कुमार बांगा,विजेंद्र सिंह,अमित कुमार,नितिन कुमार,मदन गोपाल कपूर ,विशाल बिग,राहुल त्यागी आदि निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!