सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत !

1
0
0

मां दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने गई थी

घर में अकेला खेल रहा था बच्चा

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसाइटी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम की 12वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा फ्लैट की बालकनी में खेल रहा था। उसी दौरान उसकी मां दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए बाहर गई हुई थी। इसी बीच बच्चा अचानक नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाईराइज सोसाइटियों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर हाईराइज बिल्डिंग में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बालकनी में पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने की वजह से इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं।

क्या कहते हैं जानकार ?

विशेषज्ञों के अनुसार, हाईराइज इमारतों में बालकनी सबसे संवेदनशील क्षेत्र होती है।

रेलिंग की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए

बालकनी में सेफ्टी नेट या ग्रिल अनिवार्य होना चाहिए

छोटे बच्चों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

एनसीआर क्षेत्र में पहले भी कई बार हाईराइज इमारतों से गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती नहीं देखी जा रही है।

पैरेंट्स के लिए सतर्कता जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों को घर में अकेला छोड़ना खतरनाक हो सकता है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बालकनी और खिड़कियों को सुरक्षित बनाएं और बच्चों पर लगातार नजर रखें।

1 thought on “सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत !

  1. हृदयविदारक घटना ।
    Bhagwan बच्चे की आत्मा को अपने श्री चरणों me स्थान दे।

    ऐसी घटना नहीं होनी चाहिये । ये अनेकों बार हो चुकी है हम लोगों को परिवार me विशेष कर छोटे बच्चों की सुरक्षा का dhayan रखना चाहिए । उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए । और फ्लैट me सभी प्रकार की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। धन्यवाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!