गाजियाबाद में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या !

1

छुट्टी के विवाद में गार्ड ने मारी गोली

NEWS1UP

क्राइम डेस्क

गाजियाबाद: पंजाब एंड सिंध बैंक की लोनी बॉर्डर शाखा में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब बैंक के ही सुरक्षा गार्ड ने मैनेजर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बैंक परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मैनेजर की पहचान अभिषेक (उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बैंक के सुरक्षा गार्ड रविन्द्र ने ही मैनेजर पर गोली चलाई। गोली लगते ही मैनेजर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, गार्ड और मैनेजर के बीच छुट्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी के चलते गार्ड ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गार्ड की बंदूक बैंक में ही जमा रहती थी। सोमवार को वह ड्यूटी पर पहुंचा और अपनी बंदूक लेकर कुछ ही देर बाद मैनेजर को निशाना बना दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और बैंक कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है, और मुख्य आरोपी की तलाश के लिए टीमों को लगा दिया गया है। इस सनसनीखेज हत्या के बाद बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी गार्ड को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

1 thought on “गाजियाबाद में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या !

  1. ये दो लोगों के बीच का आपसी विवाद था , जिसने इस प्रकार की घटना का रूप ले लिया । इसलिए अन्य लोगों को dahsat me आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए ।
    परसंस अच्छे से जांच करे तो सच्चाइ का पता चल जाएगा । Bhagwan से प्रार्थना है कि मारत आत्मा को शान्ति प्रदान करें । om शान्ति Om ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!