प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन!

0

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

बारामती। महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में एक अभूतपूर्व और बेहद दुखद क्षण सामने आया, जब आज सुबह एक विमान दुर्घटना में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

सूत्रों के अनुसार, मुंबई से बारामती आ रहा एक चार्टर्ड विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा और क्रैश-लैंडिंग की स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण बताई जा रही है कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच सका।

 

कैसे हुआ हादसा ?

सुबह 7:00 बजे: विमान को मुंबई से उड़ान भरनी थी

सुबह 7:40 बजे: बारामती में निर्धारित लैंडिंग समय

सुबह 8:45 बजे: लैंडिंग के दौरान तकनीकी संतुलन बिगड़ा

कुछ ही सेकंड में: विमान रनवे पर फिसलता हुआ दुर्घटनाग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के पहिए ज़मीन छूते ही असामान्य कंपन महसूस हुआ और पायलट को नियंत्रण का मौका नहीं मिला।

 

किस विमान में सवार थे अजित पवार ? 

कंपनी: VSR Ventures Pvt. Ltd.

विमान मॉडल: Bombardier Learjet 45XR (2010 मॉडल)

रजिस्ट्रेशन नंबर: VT-SSK

कंपनी स्वामी: VK Singh 

 

विमान में सवार लोग

अजित पवार – उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

1 PSO

1 अटेंडेंट

2 क्रू मेंबर (PIC + First Officer)

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, दुर्घटना के समय विमान में कुल 5 लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!