सेवी विला डे में ‘सत्य की जीत’

0

मतदाताओं ने विवादों पर लगाया विराम

SVD परिवार टीम का क्लीन स्वीप

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी विला डे सोसायटी में हुए AOA चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में अंतिम निर्णय मतदाता ही करते हैं। चुनाव से ठीक पहले जिस नाटकीय घटनाक्रम में डिप्टी रजिस्ट्रार ने नामित चुनाव अधिकारी द्वारा खारिज किए गए 6 उम्मीदवारों को दोबारा चुनाव लड़ने की अनुमति दी थी, उसे लेकर जहां सवाल उठ रहे थे, वहीं नतीजों ने पूरी तस्वीर साफ कर दी।

मतदाताओं ने अपने वोट की ताकत से उन सभी उम्मीदवारों को खारिज कर दिया, जिन्हें दोबारा मौका मिला था। इसके उलट, टीम SVD परिवार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी 9 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की। यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि निवासियों के भरोसे और बदलाव की चाह का स्पष्ट संदेश मानी जा रही है। चुनाव नतीजों के बाद सोसाइटी में होली के जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। 

महिला शक्ति का दम: तीन महिला उम्मीदवारों की शानदार जीत

इस चुनाव में महिला सशक्तिकरण की झलक भी साफ दिखाई दी। तीन महिला उम्मीदवारों की जीत ने यह साबित किया कि सोसायटी के निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी अब निर्णायक होती जा रही है। इस शानदार जीत पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। 

वोट प्रतिशत में भी SVD टीम का दबदबा

चुनाव परिणामों में SVD परिवार टीम के उम्मीदवारों ने मजबूत जनसमर्थन हासिल किया:

गौरव गुप्ता – 30.69%

सत्यजीत कुमार– 30.22%

गरिमा सिंह – 29.89%

विकास सिंह – 29.88%

मनीष कुमार गर्ग – 29.77%

रीति सिंह – 29.52%

मनीष कुमार त्रिपाठी – 28.55%

अमित कुमार – 28.03%

शिल्पी – 26.87%

वहीं, निवर्तमान बोर्ड के सदस्य हेमंत को मात्र 20.52% वोट मिले, जो स्पष्ट रूप से मतदाताओं के असंतोष को दर्शाता है।

विवादों की पृष्ठभूमि में आया जनादेश

सेवी विला डे में चुनाव हमेशा से विवादों के केंद्र में रहे हैं, लेकिन इस बार मामला और गंभीर हो गया था। निवर्तमान बोर्ड के कुछ पदाधिकारी उस समय विवादों में घिर गए थे, जब प्रशासनिक ऑडिट में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की पुष्टि हुई। ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना इस चुनाव को और संवेदनशील बना गया।

न्याय की जीत: विकास सिंह

चुनाव में जीत हासिल करने वाले और SVD परिवार के प्रमुख चेहरों में शामिल विकास सिंह ने इस जीत को “न्याय की जीत” बताया।

उन्होंने कहा-

“यह जीत पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता के पक्ष में जनता के विश्वास की जीत है। हम सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हैं और सोसायटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!