October 11, 2026
[t4b-ticker]

जयपुरिया टाउनशिप में आस्था और धूमधाम से मनाया गया नवरात्र पर्व

0
B21

सफायर में माता की चौकी
दिव्यांश तथा एरोकॉन में गरबा और डांडिया का आयोजन


NEWS1UP

गाजियाबाद। नेशनल हाईवे 24 पर बसी टाउनशिप जयपुरिया में स्थित सोसायटियों में नवरात्रि पर्व आस्था और धूमधाम से मनाया गया। दिव्यांश सोसायटी में गरबा नाइट का आयोजन किया गया तो एरोकॉन रेनबो में गरबा के साथ-साथ डांडिया भी खेला गया। इस मौके पर रेसिडेंट्स ने स्टाल्स लगाए जिन पर निवासियों ने खूब खरीददारी की, स्वयं के हाथों से बने आइटम्स अत्याधिक सराहे गये।


रुचिरा सफायर में माता की चौकी का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर माँ दुर्गा का भव्य एवं विशाल दरबार सजाया गया और सुंदर-सुंदर झाँकियाँ प्रस्तुत की गयीं। इस दौरान उपस्थित रेजिडेंट्स भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आये और माता रानी के गीतों पर जमकर झूमे।

 

आयोजन को सफल बनाने में संजय रावत, सुदीप साहनी, शैलेश कुमार, उदय गुप्ता, आर के श्रीवास्तव, ओंकार झा, आर के पुंडीर, पीयूष राज, प्रतीक जौहरी और धनंजय मणि का विशेष सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!