निलाया ग्रीन सोसाइटी में चैत्र छठ महापर्व श्रद्धा एवं धूमधाम से संपन्न
NEWS1UP
धर्म-कर्म डेस्क
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित निलाया ग्रीन सोसाइटी में चैत्र छठ महापर्व अत्यंत श्रद्धा, गरिमा और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपरा का सुन्दर प्रदर्शन देखने को मिला।
सोसाइटी निवासी नीरज चौधरी एवं शिवानी के आवास पर विशेष पूजा-अर्चना का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के निवासियों ने अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की तथा छठ महापर्व की पारंपरिक विधियों का पूर्णतः पालन किया।

बिहार एवं पूर्वांचल समाज के सहयोग से श्रद्धालुओं हेतु प्रसाद वितरण की समुचित एवं व्यवस्थित व्यवस्था की गई। व्रतधारियों द्वारा अस्ताचलगामी एवं उदित होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते समय संपूर्ण वातावरण भक्ति एवं आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हो उठा।
कार्यक्रम में सुनील कुमार सिंह, राहुल पांडे, स्कंद कुमार, अमर मंडल, वैभव त्रिपाठी, कौशल सिंह, दीपक मुखर्जी, गोपाल जी, रवि भूषण, सुरेश प्रसाद, आनंद कुमार, नीतीश कुमार राय, संदीप पांडे एवं विनय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
