गाजियाबाद में वीर सावरकर को श्रद्धांजलि, स्व. हर विलास गुप्ता को नमन!
NEWS1UP
डेस्क
गाजियाबाद। कवि नगर डायमंड स्थित वीर सावरकर स्मारक पर महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और देशभक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की। यह स्मारक स्वर्गीय हर विलास गुप्ता द्वारा निर्मित कराया गया था, जिनकी राष्ट्रनिष्ठा को कार्यक्रम में विशेष रूप से याद किया गया।

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा ‘हनुमान’ ने कहा कि सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और ओजस्वी वक्ता थे। 28 मई 1883 को जन्मे सावरकर ने छात्र जीवन में ‘मित्र मेला’ की स्थापना की, 1905 में स्वदेशी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और लंदन में रहकर क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन किया। उनकी पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस-1857’ ने 1857 के संग्राम को पहली स्वतंत्रता लड़ाई के रूप में स्थापित किया।
1911 से 1921 तक अंडमान की सेल्युलर जेल में कठोर कारावास झेलने वाले सावरकर ने वहीं ‘हिन्दुत्व’ पर विचार विकसित किए। 26 फरवरी 1966 को उनका निधन हुआ।
कार्यक्रम के बाद महाराजा अग्रसेन वाटिका में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर स्व. हर विलास गुप्ता के सुपुत्र राजीव मोहन, (चेयरमैन, साठे ग्रुप), राकेश मोहन, रवि मोहन, यश निधि, कार्यक्रम प्रायोजक वी.के. अग्रवाल (चेयरमैन, परमार्थ सेवा ट्रस्ट), अरुण त्यागी, लवकेश अग्रवाल, डॉ. सुभाष शर्मा, डी.डी. गर्ग, मयंक मोहन, राकेश चंद्र अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, संदीप सिंघल, सतीश रावल, प्रदीप गुप्ता, गैरव अग्रवाल, हेमंत कंसल, डॉ. ए.के. जैन, सतीश मित्तल, मुकेश गुप्ता एवं जितेंद्र भटनागर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
