February 25, 2026

अफसर सिटी-2 में चुनाव का रास्ता साफ, अंतिम मतदाता सूची सौंपी गई!

0
0
0

केवल फर्स्ट ओनर को वोट का अधिकार

कम खर्च में चुनाव कराने की मांग को मिली स्वीकृति

NEWS1UP

एओए/आरडब्लूए डेस्क

गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन स्थित अफसर सिटी-2 सोसाइटी में लंबे समय से प्रतीक्षित एओए चुनाव का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव सोनी ने अंतिम मतदाता सूची डिप्टी रजिस्ट्रार, चिट्स एंड फंड, सोसाइटीज तथा नामित चुनाव अधिकारी को विधिवत सौंप दी है।

इसके साथ ही अध्यक्ष द्वारा कृत उपविधियों (By-laws) की प्रमाणित प्रतिलिपि भी अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया को कानूनी आधार और पारदर्शिता मिल सके।

केवल फर्स्ट ओनर को ही वोट का अधिकार

सौंपी गई अंतिम मतदाता सूची में नियमों के अनुरूप केवल फर्स्ट ओनर (प्रथम स्वामी) को ही मतदाता के रूप में शामिल किया गया है। यह कदम उपविधियों के प्रावधानों के अनुरूप उठाया गया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

अध्यक्ष गौरव सोनी ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की जानकारी नामित निर्वाचन अधिकारी के साथ साझा कर दी गई है, ताकि प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे और किसी को भी आपत्ति का अवसर न मिले।

कम से कम खर्च में चुनाव कराने की मांग स्वीकार

गौरव सोनी ने बताया कि उन्होंने चुनाव अधिकारी से आग्रह किया था कि चुनाव न्यूनतम खर्च में कराया जाए, ताकि सोसाइटी के निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। चुनाव अधिकारी ने उनके इस निवेदन को स्वीकार कर लिया है।

यह निर्णय उन निवासियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है जो पहले से ही मेंटेनेंस और अन्य शुल्कों के बोझ से जूझ रहे हैं।

अंतिम मतदाता सूची और उपविधियों की प्रमाणित प्रति जमा होने के बाद अब चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव अधिकारी जल्द ही नामांकन, जांच, मतदान और मतगणना की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!