28 मार्च को सभी स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं, DM का आदेश जारी !

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद में 28 मार्च को सभी विद्यालयों में ऑफलाइन शिक्षण पूरी तरह बंद रहेगा। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार इस दिन समस्त स्कूलों में केवल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

दरअसल, 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस बड़े कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की आवाजाही और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कदम

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान जनपद गाजियाबाद से करीब 800 बसों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाया-ले जाया जा सके। इसी कारण शहर में यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है।

प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

यातायात और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि स्कूलों में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति न रहे। आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), परिवहन विभाग के अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जनपद के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!