February 9, 2026

दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगी “सीधी रैपिड लिंक”: एनसीआर का ट्रैवल मैप बदलने की तैयारी!

0
0
0

दिल्ली के दिल से सीधे जेवर

कनेक्टिविटी का नया हाई-स्पीड युग शुरू होने को तैयार

जेवर एयरपोर्ट

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

नई दिल्ली। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक पहुंचने का सफर अब सिर्फ तेज नहीं, बल्कि दिल्ली के दिल से सीधे जुड़ा हुआ होगा। दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों के लिए यह कनेक्टिविटी बदलाव सिर्फ एक नया रूट नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र के ट्रैवल पैटर्न को बदल देने वाला सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट रिफॉर्म साबित हो सकता है।

क्यों ये नया रूट NCR के लिए ‘गेमचेंजर कनेक्टिविटी मॉडल’ बनेगा ?

अब तक नोएडा एयरपोर्ट को दिल्ली से सीधे जोड़ने वाली कनेक्टिविटी की कमी सबसे बड़ी चुनौती थी। पहले जो DPR सिद्धार्थ विहार से बनी थी, वह दिल्ली के यात्रियों के लिए एक अलग मोड़ और अतिरिक्त समय जोड़ देती थी, यानी दिल्ली से जेवर तक पहुँचने की “डायरेक्ट लाइन” गायब थी।

महुआ (केंद्र का आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय) ने इसी कमी को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हुए DPR लौटा दी। मंत्रालय ने साफ कहा, यदि कनेक्टिविटी आईजीआई जैसी seamless नहीं होगी, तो नया एयरपोर्ट दिल्ली के लिए उतना प्रभावी नहीं बन पाएगा।

सराय काले खां: दिल्ली का नया ‘एयरपोर्ट गेटवे’

अब जो सोच बनाई जा रही है, उसका मूल केंद्र है, सराय काले खांदिल्ली का यह बड़ा इंटरचेंज पॉइंट पहले से ही रेलवे, बस टर्मिनल और RRTS के लिए अहम हब है। ऐसे में इसे जेवर को जोड़ने वाले नए कॉरिडोर का शुरुआती बिंदु बनाने से पूरा NCR एक ही नोड से एयरपोर्ट तक पहुंच सकेगा।

नए प्रस्तावित रूट में नोएडा सिटी सेंटर, NSEZ, सूरजपुर, नॉलेज पार्क-3, परी चौक, इकोटेक-6 और दनकौर तक सीधे कनेक्शन की सोच है,जो आगे चलकर एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए सबसे तेज़ एयरपोर्ट लिंक बन सकता है।

पुरानी DPR क्यों बदली गई ?  सरकार की ‘एयरपोर्ट-फर्स्ट’ सोच

सिर्फ रूट बदलना तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि यह सरकार की ‘एयरपोर्ट-फर्स्ट कनेक्टिविटी पॉलिसी’ का हिस्सा है। जेवर एयरपोर्ट आने वाले दशकों में दिल्ली-NCR का सबसे बड़ा एविएशन और बिजनेस हब बनने जा रहा है। ऐसे में  दिल्ली का मूल ट्रैफिक सीधे एयरपोर्ट तक जाए, यात्रियों को IGI जैसी हाई-स्पीड, निर्बाध कनेक्टिविटी मिले, रोड कंजेशन कम हो तथा NCR को एकीकृत ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिले, इन सबको ध्यान में रखते हुए अब नए कॉरिडोर को “दिल्ली से शुरू, एयरपोर्ट पर खत्म” मॉडल पर डिजाइन किया जा रहा है।

इन सबको ध्यान में रखते हुए अब नए कॉरिडोर को “दिल्ली से शुरू, एयरपोर्ट पर खत्म” मॉडल पर डिजाइन किया जा रहा है।

नमो भारत + मेट्रो: एक साथ दो तेज़ विकल्प

सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक ही रूट पर नमो भारत (RRTS) और मेट्रो, दोनों चलाने की तैयारी है। इसका सीधा मतलब है कि दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक हाई-स्पीड यात्रा होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के भीतर लोकल कनेक्टिविटी भी आसान हो जाएगी इंटरचेंज समय कम होगा और टर्मिनल तक लगभग “डोर-टू-डोर” अनुभव होगा। भविष्य में यह मॉडल देश के अन्य शहरों के लिए भी मानक बन सकता है।

यात्रियों को क्या मिलेगा ?

दिल्ली से सीधा, बिना ब्रेक एयरपोर्ट सफर

IGI जैसी हाई-स्पीड और परेशानी-मुक्त यात्रा

ट्रैफिक जाम से राहत

मल्टी-मोडल इंटरचेंज (बस/रेल/मेट्रो/RRTS) एक ही जगह

एयरपोर्ट की पहुंच बढ़ने से बिजनेस और पर्यटन में तेजी

NCR का ‘डेली रूटीन’ बदलने वाला प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट सिर्फ एयरपोर्ट कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि NCR का पूरा ‘कम्यूट मैप’ बदलने की क्षमता रखता है। सराय काले खां से जेवर तक सीधा नमो भारत कॉरिडोर बनने के बाद गाजियाबाद से लेकर दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा तक सभी शहर एक नए रेल-नेटवर्क से एकीकृत होंगे।

अब अगला कदम

एनसीआरटीसी को इस अब्सोल्यूट-नए रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर अंतिम रूट, स्टेशन संख्या, कुल लागत और निर्माण टाइमलाइन तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!