February 5, 2026

गाजियाबाद की बेटियां बनीं प्रेरणा, ‘विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित!

0
0
0

शिखा सहलोत और साक्षी झा को राज्यस्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए गर्व का क्षण उस समय देखने को मिला, जब गाजियाबाद की बेटियां शिखा सहलोत और साक्षी झा को राज्यस्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य समारोह में जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के नामों की घोषणा की, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 10 युवाओं, तीन युवक मंगल दल और तीन महिला मंगल दल को भी सम्मानित किया, लेकिन गाजियाबाद की इन दोनों बेटियों की उपलब्धि ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

मुख्यमंत्री ने बेटियों की सफलता को बताया सामाजिक बदलाव की तस्वीर

सम्मान प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि-

“आज की बेटियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे शिक्षा, सामाजिक सेवा, नवाचार, खेल और नेतृत्व में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं।”

उन्होंने कहा कि शिखा सेहरावत और साक्षी झा जैसी बेटियां यह सिद्ध करती हैं कि जब अवसर, मार्गदर्शन और संकल्प एक साथ मिलते हैं, तो बेटियां नई इबारत लिखती हैं।

युवा शक्ति और नारी सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण

मुख्यमंत्री ने दोनों बेटियों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इनकी सफलता सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों का उद्देश्य ही यह है कि हर बेटी आत्मनिर्भर बने, नेतृत्व करे और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने।

गाजियाबाद के लिए गौरव का क्षण

शिखा सहलोत और साक्षी झा को राज्यस्तरीय सम्मान मिलने से गाजियाबाद जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और युवा वर्ग ने इस उपलब्धि को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया। यह सम्मान गाजियाबाद को प्रदेश के युवा नेतृत्व मानचित्र पर और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!