क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में पुलिस का सघन सर्च अभियान, 2.360 किलो अवैध गांजा बरामद!

0

एक अभियुक्त गिरफ्तार

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यापक सर्च अभियान संचालित किया गया।

यह अभियान एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष क्रॉसिंग रिपब्लिक द्वारा पुलिस बल के साथ बीती शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।

सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 2.360 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत कुल 34 चालान किए गए। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत 5 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई।

एसीपी प्रियाश्री पाल ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। इस प्रकार के सर्च एवं चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

गाजियाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र को नशा-मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!