February 4, 2026

कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, ACP प्रियाश्री पाल ने संभाली कमान!

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना वेव सिटी क्षेत्र के डासना इलाके में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त, वेव सिटी प्रियाश्री पाल एवं थानाध्यक्ष वेव सिटी ने किया। फ्लैग मार्च में थाना वेव सिटी का पुलिस बल, पीएसी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च डासना के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर निकाला गया, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया जा सके कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, मुख्य सड़कों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों का जायजा लिया। ACP प्रियाश्री पाल ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जनता से सहयोग की अपील

फ्लैग मार्च के दौरान ACP प्रियाश्री पाल ने स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में स्थायी शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!