October 11, 2026
[t4b-ticker]

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया यात्री शेड बस स्टॉप का उद्घाटन

0
13 narender

Report- News1up

गाजियाबाद। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप द्वारा यात्री शेड बस स्टॉप का उद्घाटन किया गया। यह बस स्टॉप नरेंद्र कुमार कश्यप की विधायक निधि से तैयार किए गए हैं पूरे गाजियाबाद में विभिन्न जगह पर ये शेड तैयार किए गए हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए इन बस स्टॉप के माध्यम से बहुत सुविधाएं प्राप्त होती हैं जैसे कि गर्मी बारिश में भी अगर किसी को प्रतीक्षा करनी पड़े तो वह इस शेड के नीचे प्रतीक्षा कर सकता है। पूरे शहर में लगभग 10 बस स्टॉप बनाए गए हैं जिसमें से आज राजनगर एक्सटेंशन चौराहा हापुड़ चुंगी एवं गोविंदपुरम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस तरह के बस स्टॉप बनाने का केवल यह उद्देश्य है कि आम जनता जो धूप एवं गर्मी बारिश में बसों की प्रतीक्षा में खड़ी रहती है उनके लिए यह बस स्टॉप लाभदायक रहेंगे इसके अंदर बैठ कर वह अपनी बस की प्रतीक्षा कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह गाजियाबाद के ही निवासी हैं और हमेशा उनकी निधि जनता के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में सौरव जायसवाल मंत्री प्रतिनिधि,  सीडीओ विक्रमादित्य, विनीत शर्मा, नीरज त्यागी, मोनू त्यागी, सुनीत कश्यप, हर्ष त्यागी, नमन तनेजा, मनीष मित्तल, आशुतोष कश्यप, ओम दत्त कौशिक, तनुज खन्ना, अनिल अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!