SCC सफायर में नई एओए टीम का गठन: भगवान सिंह बने अध्यक्ष, संदीप तोमर सचिव
नवनिर्वाचित टीम ने पहली बैठक के बाद मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
NEWS1UP
एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एससीसी सफायर सोसाइटी में नवनिर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) बोर्ड ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। बीते रविवार को प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुए, जिसके बाद चुने गए बोर्ड ने सक्रियता दिखाते हुए अपनी पहली बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। भगवान सिंह को एओए का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि संदीप तोमर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रणजीत सिंह को उपाध्यक्ष, अनुज कौशिक को कोषाध्यक्ष और रागेश कुमार राय को सह सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में मोहित गुप्ता, उषा भट्ट, चंद्र मोहन कुमार, नीना सहगल और धीरेंद्र कुमार को शामिल किया गया है।
नई टीम के गठन के बाद सभी पदाधिकारी और सदस्य एकजुट होकर सीधे मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया और सोसाइटी के बेहतर संचालन व विकास के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात सभी सदस्य डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे और बैठक से संबंधित पत्र औपचारिक रूप से जमा कराया।
नवगठित एओए टीम ने सोसाइटी के विकास, पारदर्शिता और निवासियों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
