फायर सिस्टम फेल, जान जोखिम में! ‘औरा कायमेरा’ के बिल्डर और AOA पर बड़ा एक्शन

0

12 टावर, 8 की NOC खत्म

नोटिस पर भी नहीं जागे जिम्मेदार

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद।  राजनगर एक्सटेंशन स्थित बहुमंजिला सोसायटी ‘औरा कायमेरा’ एक बड़े कानूनी शिकंजे में फंस गई है। फायर सेफ्टी में गंभीर लापरवाही के आरोप में बिल्डर फर्म मै. शौर्य शुभम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के अनिल जैन समेत सोसायटी के AOA अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ शिकायत का मामला दायर किया गया है। यह कार्रवाई अग्निशमन विभाग द्वारा CJM कोर्ट में परिवाद दाखिल के रूप में गई है।

निरीक्षण में खुली बड़ी लापरवाही

 

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के अनुसार, विभागीय निरीक्षण के दौरान सोसायटी में फायर सेफ्टी सिस्टम पूरी तरह से फेल पाया गया।

फायर फाइटिंग उपकरण काम नहीं कर रहे थे

आपातकालीन सुरक्षा इंतजाम नदारद थे

आग से बचाव के मानक उपायों का गंभीर अभाव था

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विभाग ने बिल्डर और AOA को कई बार लिखित नोटिस देकर सिस्टम दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दोनों पक्षों ने लगातार अनदेखी की।

अब कानून का शिकंजा

लगातार लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना के बाद अग्निशमन विभाग ने आखिरकार उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट 2022 के तहत परिवाद दाखिल कर दिया।

सीएफओ राहुल पाल ने स्पष्ट कहा-

“हाई-राइज बिल्डिंग्स हमेशा हाई रिस्क जोन में आती हैं। यहां किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

12 टावर, 8 की NOC एक्सपायर

सूत्रों के मुताबिक, ‘औरा कायमेरा’ में कुल 12 टावर हैं, जिनमें से करीब 8 टावरों की फायर NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) एक्सपायर हो चुकी है। इसके बावजूद रहवासी इन इमारतों में रह रहे हैं, जो एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

NCR में बढ़ता फायर खतरा

राजनगर एक्सटेंशन ही नहीं, बल्कि पूरे NCR में बहुमंजिला इमारतों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हाल ही में शुक्रवार को क्लासिक रेजीडेंसी में एक फ्लैट में भीषण आग लग गई थी, जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सौभाग्य से उस समय फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!