नोएडा में दर्दनाक हादसा: एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की डूबकर मौत !

0
0
0

युवराज मेहता कांड’ जैसी लापरवाही पर फिर उठे सवाल

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

नोएडा। शहर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गहरे पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। बुधवार को यह हादसा उस समय हुआ जब परीक्षा खत्म होने के बाद चार दोस्त पार्टी मनाने गए थे। खुशियों का यह पल कुछ ही देर में मातम में बदल गया। हादसा सेक्टर-94 थाना क्षेत्र में हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र हर्षित भट्ट था, जो इंदिरापुरम का रहने वाला था और एमिटी यूनिवर्सिटी से BPED (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) की पढ़ाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में उतर गया और अचानक डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीनों दोस्त भी पानी में कूद पड़े, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी छात्रों को बाहर निकाला गया, लेकिन हर्षित की हालत गंभीर थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन छात्रों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

इस मामले में DCP साद मियां खान ने बताया-

DCP साद मियां खान

“प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था और गहरे पानी में उतरने के कारण यह हादसा हुआ। सभी एंगल से जांच की जा रही है। बाकी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनकी हालत सामान्य है।”

युवराज मेहता कांड’ की याद ताजा

इस दर्दनाक हादसे ने कुछ महीने पहले हुए चर्चित युवराज मेहता कांड की यादें फिर से ताजा कर दी हैं। उस घटना में भी असुरक्षित गड्ढे में जल भराव और सिस्टम की लापरवाही के कारण एक युवा की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!