‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राजनगर एक्सटेंशन के स्कूल में पहुंची गाजियाबाद पुलिस

0
3
0

ए.के. चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के छात्रों को सिखाए सतर्कता और सुरक्षा के गुर

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर थाना नंदग्राम पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राजनगर एक्सटेंशन स्थित ए.के. चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को सुरक्षा, सतर्कता और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

थाना प्रभारी नंदग्राम उमेश कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों के प्रति सचेत करना और आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के लिए तैयार करना है। पुलिस  ने सरल और व्यवहारिक तरीके से छात्रों को सुरक्षा जांच, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और आत्मरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और किसी भी प्रकार के लालच या दबाव में न आएं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भविष्य में भी इस तरह के जन-जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखेगा, ताकि समाज में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!