‘सर्व सनातनी वैवाहिक परिचय’ सम्मेलन का प्रस्ताव पारित, 21 जून को होगा भव्य आयोजन

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। मालीवाड़ा स्थित वोल्गा पैलेस में शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों और अनुभवी राजनेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देश स्तर पर एक “ऐतिहासिक सर्व सनातनी वैवाहिक परिचय सम्मेलन” आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने एक स्वर में इस आयोजन को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी और समय की आवश्यकता बताया।

बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर एवं भाजपा नेता आशु वर्मा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी जेपी कश्यप ने की।

अनुभवी लोगों की बनेगी संचालन समिति

मुख्य अतिथि आशु वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त संचालन समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें उन अनुभवी समाजसेवियों को शामिल किया जाएगा जिन्हें वैवाहिक परिचय सम्मेलनों के आयोजन का पूर्व अनुभव है।

21 जून को होगा भव्य आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता बीके शर्मा ‘हनुमान’ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष परिचय सम्मेलन आगामी 21 जून को इंपीरियल वेंकट हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिभागियों के पंजीकरण हेतु एक सप्ताह के भीतर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।

₹500 पंजीकरण शुल्क पर सहमति

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वी.के. अग्रवाल द्वारा पंजीकरण शुल्क ₹500 निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ अधिकतम दो अभिभावकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, जिससे आयोजन में सुव्यवस्था बनी रहे।

समाज से जुड़ने का आह्वान

अध्यक्षता कर रहे जेपी कश्यप ने सभी हिंदू समाजों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक पहल में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। राष्ट्रीय सरल पार्टी के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के सभी पदाधिकारी इस आयोजन के समर्थन में हैं और इसे सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे।

बैठक में सर्वसम्मति से केपीजी ग्रुप के अध्यक्ष केपी गुप्ता को इस कार्यक्रम का स्वागत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रमुख सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिनमें नरेंद्र बंसल, मुकेश गुप्ता, आरसी शर्मा, बीपी गोयल, प्रदीप गुप्ता, हेमंत कंसल, राकेश गुप्ता, स्नेह लता सिंघल, नीलू अग्रवाल, वंदना चौधरी, लोकेश सिंघल, विपिन मित्तल, अजय अग्रवाल, सुनील शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, छोटे लाल कनोजिया, संदीप सिंघल, सुभाष गर्ग, बुद्ध प्रकाश गोयल, प्रदीप चौधरी (पार्षद), मनोज गोयल (पार्षद), अरुण भुल्लन, सुनील गुप्ता (पूर्व पार्षद),  व्यापारी नेता गोपीचंद , नरेंद्र तेवतिया, राकेश प्रजापति,सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!