इंदिरापुरम की झुग्गियों में भीषण आग !

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद।  इंदिरापुरम इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह आग कनावनी गांव के पास बसी झुग्गियों में लगी है, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण है कि उसके ऊंचे-ऊंचे धुएं के गुबार आसमान तक उठते नजर आ रहे हैं। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संकरी गलियों और झुग्गियों के घने इलाके के चलते राहत और बचाव कार्य में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि आग से झुग्गियों में भारी नुकसान हो सकता है।

प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

अपडेट का इंतजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!