ऑफिसर सिटी-2 में चुनावी संग्राम तेज, टीम अटल ने झोंकी पूरी ताकत

0

डोर-टू-डोर प्रचार से मांगे वोट, सुरक्षा, मेंटिनेंस और सौंदर्यकरण के बड़े वादों के साथ मैदान में उतरी ‘टीम अटल’

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 में आगामी एओए चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। सोसाइटी में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और दो प्रमुख टीमों के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। कुल प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोरदार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में टीम अटल ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। टीम के उम्मीदवारों ने भारी जनसमर्थन के साथ सोसाइटी में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया और निवासियों से मुलाकात कर समर्थन व वोट मांगे। प्रचार के दौरान टीम को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिलता दिखाई दिया।

टीम अटल के उम्मीदवारों ने निवासियों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे सोसाइटी के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि हर निवासी के सुख-दुःख में टीम हमेशा साथ खड़ी रहेगी और पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की जाएगी।

उम्मीदवारों ने वादा किया कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत, मेंटिनेंस सेवाओं को बेहतर, तथा सौंदर्यकरण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बिल्डर से जुड़े लंबित मुद्दों और निवासियों की समस्याओं को लेकर भी संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया गया।

प्रचार अभियान के दौरान सचिन कुमार, गुरदीप सिंह, मोहित त्यागी, गौरव कुमार, अनुराज नेहरा, वाणी भारद्वाज, राजबाला, संगीता सोनी, करुणा मिश्रा, अरुणा, संगीता, अंजू त्यागी, मंजू त्यागी, अंजू चिकारा सहित अनेक समर्थक मौजूद रहे।

ऑफिसर सिटी-2 के एओए चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी 19 अप्रैल को निवासियों का भरोसा किस टीम पर जतता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!