ग्रेटर नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी !

0

वेतन विवाद बना हिंसा की वजह

सड़कों पर उतरा कर्मचारियों का गुस्सा

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के फेज-2 इलाके में सोमवार को हालात बेकाबू हो गए, जब एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और एक कार को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मदरसन समूह के पास बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए थे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, लेकिन जल्द ही हालात बिगड़ गए और प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा।

हिंसा का भयानक रूप

प्रदर्शनकारियों ने कई कारों और वाहनों में तोड़फोड़ की, एक काले रंग की कार में आग लगा दी, जो देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। पुलिस की गाड़ी को पहले क्षतिग्रस्त किया और फिर उसे पलट दिया और जमकर पत्थरबाजी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण हालात 

स्थिति को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने इलाके को घेरकर हालात नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है। लगातार चौथे दिन चल रहे इस प्रदर्शन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

वेतन वृद्धि बना विवाद की जड़

बताया जा रहा है कि कर्मचारी लंबे समय से सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और विरोध हिंसक हो गया।

इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद पूरे फेज-2 क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!