भाकियू मंच द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर ग्राम खंगोड़ा में किसान विचार गोष्ठी आयोजित

0

कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

NEWS1UP

संवाददाता

दादरी/एनटीपीसी। भारतीय किसान यूनियन मंच द्वारा ग्राम खंगोड़ा, एनटीपीसी दादरी में भगवान श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य किसान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर संगठन विस्तार करते हुए ठाकुर अक्षय राणा को प्रदेश प्रवक्ता, रोहित यादव को जिला उपाध्यक्ष तथा मुसलीन खान को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर विरेंद्र फौजी ने की, जबकि संचालन अक्षय मुखिया द्वारा किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अनुशासन, संयम, साहस और सत्य का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा शक्ति का उपयोग धर्म और न्याय की रक्षा के लिए किया। हमें भी किसान, मजदूर और शोषित समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।

मंच के राष्ट्रीय सचिव मोहित राणा ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म ऐसे समय में हुआ जब समाज में अन्याय और अत्याचार बढ़ रहे थे। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म की स्थापना की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

मंच के प्रदेश प्रभारी विक्रांत तोगड़ ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श हमें समाज में न्याय, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण भड़ाना ने कहा कि इस पावन अवसर पर हम सभी को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

युवा प्रदेश अध्यक्ष सागर यादव ने कहा कि हमें महापुरुषों के आदर्शों को अपनाकर समाज के हर वर्ग के हित में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर रोहित तोमर जिला अध्यक्ष हापुड़, अजब सिंह भाटी, समीर प्रधान, आश मोहम्मद, अब्दुल हसन, रोबिन राणा, विनीत गुरुजी, मोहित तोमर, शोभित तोमर, डॉ. मोहसिन, विक्रांत तोमर, गोल्डी राणा, एडवोकेट हिमांशु राणा, निखिल राणा, दीपक पुडीर, सुमित राजपूत, कालू राणा, बादल राणा, हर्ष राणा, उम्मेद सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!