बलबीर पुंज के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

0

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज का शनिवार को निधन हो गया था। 76 साल के बलबीर पुंज पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे।

NEWS1UP

संवाददाता

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रख्यात स्तंभकार बलबीर पुंज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राजनीति और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताया। 

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि बलबीर पुंज का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में रहते हुए राजनीति और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम से कामना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने बलबीर पुंज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार, लेखनी और समाजसेवा को सदैव याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!