गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक गोलचक्कर स्थित मार्केट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह मार्केट दैनिक जरूरतों के सामान की दुकानों के लिए जानी जाती है, जहां दिनभर अच्छी-खासी भीड़ रहती है। खासतौर पर चाय-पानी और अन्य जरूरी सामान लेने के लिए लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है।
आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।