Latest

किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे विकास संर्घष समिति के लोग

0
0
0

रविवार को समिति के पदाधिकारियों ने 12 गांव के लोगों के साथ बैठक  का लिया फैसला

Report-News1up

गाजियाबाद। विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को चाय पर चर्चा की गयी। गांव रेवड़ी रेवडा के शिव मंदिर के प्रांगण में यह आयोजन हुआ। इसमें समिति के सदस्यों एवं  12  गांव के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस चर्चा में पाईप लाईन रोड के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के हेतु धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य,  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे में प्रभावित किसानों की अवशेष मुआवजे,  अधूरी सर्विस रोड, ट्रक लेन बाई के पास टौल बूथ सहित उतार-चढ़ाव की व्यवस्था किए जाने,  कृषि भूमि के सर्किल रेटो में वृद्धि किये जाने सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया एवं उक्त समस्याओं के निवारण हेतु सर्व मान्य तरीकों व प्रकिया अपनाएं जाने पर चर्चा हुई।

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि सर्वप्रथम सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उक्त समस्याओं के सम्बन्ध में लिखित रूप में अवगत कराया जाएगा। समाधान नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों सहित शासन व प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएंगे। इसके उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो एक विशाल पंचायत कर आन्दोलन का रास्ता अपनाया जायेगा। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर भी विचार हुआ।

इसके लिए हर गांव से दस समर्पित युवाओं को शामिल किया जाएगा एवं उचित जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में समिति के सचिव सलेख भईया, मास्टर मन्तराम नागर,  तरुण कसाना, नितिन प्रधान,  रविन्द्र कसाना,  दक्ष नागर (मथुरा पुर ) महिपाल सिंह, कृष्ण पाल चौधरी, विनय खारी, छत्र पाल विधूड़ी, सूदन कसाना, खड़क सिंह, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सीताराम शर्मा एवं संचालन बी.सी बन्सल एडवोकेट ने किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!