गौर कैस्केड्स: संजीव मलिक बने एओए अध्यक्ष, अनुज राठी के हाथों में सचिव पद की कमान

0

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ गौर कैस्केड्स सोसाइटी में विकास, बेहतर प्रबंधन और सुविधाओं की बढ़ी उम्मीदें

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर स्थित गौर कैस्केड्स सोसाइटी में नई एओए कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। नवनिर्वाचित बोर्ड ने रविवार को सोसाइटी क्लब हाउस में निवासियों की मौजूदगी में ही पदों का वितरण किया। खुले मंच पर जिम्मेदारियों का यह बंटवारा नई टीम की निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।

सर्वसम्मति से संजीव कुमार मलिक को एओए अध्यक्ष तथा अनुज कुमार राठी को सचिव चुना गया। इसके अलावा विनोद तेजवानी को उपाध्यक्ष, मोहित राठी को कोषाध्यक्ष, निधि शर्मा को सह-सचिव तथा अमित त्रेहन को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अशोक कुमार नरवाल, वंदना शर्मा, विवेक कुमार कौशिक और ऋषि विज को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

नवनिर्वाचित सचिव अनुज कुमार राठी ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि “टीम संकल्प” में गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता और प्रबंधन अनुभव का बेहतरीन समन्वय है, जो सोसाइटी के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की व्यवस्थाओं को उच्च स्तर पर बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसके लिए अनुभवी और समर्पित टीम की जरूरत होती है।

राठी ने कहा कि-

टीम के सदस्यों के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, साइंटिफिक, आईटी और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है, जिसका लाभ निवासियों को मिलेगा।

अनुज राठी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी संस्था आरोप-प्रत्यारोप से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ती है। हमारा उद्देश्य सोसाइटी हित को सर्वोपरि रखते हुए समय पर उचित निर्णय लेना और निवासियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!