एओए पर फर्जी हस्ताक्षरों से पंजीकरण का आरोप, डिप्टी रजिस्ट्रार का नोटिस !

0

महक जीवन एओए से 15 दिन में जवाब मांगा, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की महक जीवन अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन विवादों में घिर गई है। डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार एसोसिएशन पर अवैध तरीके और फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए एओए का पंजीकरण कराए जाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

कार्यालय ने बताया कि प्राप्त शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि महक जीवन एओए का गठन नियमों के विरुद्ध किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि एसोसिएशन को तत्काल भंग किया जाए, फर्जी हस्ताक्षर करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो तथा वैधानिक प्रक्रिया के तहत पुनः चुनाव कराए जाएं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर दिया है। पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं पर क्रमवार स्पष्टीकरण और ठोस साक्ष्यों सहित जवाब 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाए।

कार्यालय ने यह भी कहा है कि प्राप्त जवाब और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!