गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई फ्लैट चपेट में

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह बताई जा रही है कि करीब आधा दर्जन फ्लैट इसकी चपेट में आ गए हैं। मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि मौके पर मौजूद लोग शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की सम्भावना व्यक्त कर आरहे हैं। 

फ्लैट के अंदर कितने लोग मौजूद थे और किसी के हताहत होने की आशंका है या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं।

इस घटना के बाद पूरे गाजियाबाद में दहशत का माहौल है। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है और सभी की नजरें राहत एवं बचाव कार्य पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!