गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में चलती पिकअप वैन में लगी आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। थाना विजय नगर क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ विहार इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं चालक समय रहते सतर्क हो गया और किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन काफी हद तक जल चुकी थी।

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!