गाजियाबाद में भीषण गर्मी का असर, नर्सरी से कक्षा 8 तक स्कूलों का समय बदला

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी बेसिक शिक्षा परिषद, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड के विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं अब सुबह के समय संचालित होंगी।

Ai image

जारी आदेश में कहा गया है कि 27 अप्रैल से विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर तेज हो गया है। ऐसे में बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!