फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटीज की नई टीम घोषित, सचिन त्यागी फिर अध्यक्ष

0

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटियों के संयुक्त संगठन फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन सोसायटीज की आम निकाय बैठक रविवार को आशियाना पाम कोर्ट सोसायटी के क्लब हॉल में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में सबसे पहले मार्च 2026 तक के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदस्यों के सामने रखा गया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

सदस्यों ने एक बार फिर विश्वास जताते हुए सचिन त्यागी को लगातार तीसरी बार फेडरेशन का अध्यक्ष चुना। उनके नेतृत्व में 14 सदस्यीय नई कार्यकारिणी गठित की गई।

नई टीम में डॉ. सुबोध गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार यादव को उपाध्यक्ष, डॉ. सीमा शर्मा को महासचिव, भिनव त्यागी को वरिष्ठ सचिव, गणेश्वर रलहन को सचिव, गगन भारद्वाज को कोषाध्यक्ष और मोनू कुमार त्यागी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं, मोहित नारायण, दीपांशु मित्तल, मंजीत चौहान, सुभाष कुमार चौहान, आदित्य त्यागी और दुष्यंत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

फेडरेशन के पंजीकृत उपनियमों के अनुसार नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले दो वर्षों तक रहेगा। बैठक में पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न होने पर सदस्यों ने संतोष जताया और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!