आग पीड़ितों के लिए मददगार बनी जिजीविषा सोशल वेलफेयर सोसाइटी
राहत सामग्री वितरण कर जरूरतमंद परिवारों को दी राहत
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए जिजीविषा सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने कनावनी क्षेत्र की झुग्गियों में हाल ही में लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। संस्था की इस पहल से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली।
संस्था की ओर से प्रियंका राय ने जरूरतमंद लोगों को कपड़े, दैनिक उपयोग का आवश्यक सामान एवं अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। राहत सामग्री पाकर प्रभावित परिवारों के चेहरों पर संतोष और उम्मीद की झलक दिखाई दी।

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने आग पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संस्था का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक तुरंत सहायता पहुंचाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।
सोसाइटी की सेक्रेटरी प्रियंका राय ने बताया कि संस्था आगे भी इसी तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य निरंतर करती रहेगी, ताकि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।
स्थानीय लोगों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में मानवता की मिसाल कायम करते हैं।
