बरेली से कहां गए अलंकार अग्निहोत्री ? प्रशासन ने रखा गोपनीय!

0

NEWS1UP

संवाददाता

बरेली। अलंकार अग्निहोत्री को लेकर लगातार बवाल बढ़ता जा रहा है। खबर मिली है कि फिलहाल उनको बरेली से बाहर भारी सुरक्षाके बीच भेज दिया गया है। हालांकि इस दौरान खूब बवाल हुआ, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की तक भी हुई है। अलंकार अग्निहोत्री के बरेली से बाहर ले जाने वाली खबर फैलते ही उनके समर्थक बेकाबू हो गए। अलंकार अग्निहोत्री के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा, आरोप है कि पुलिस की वर्दी पर हाथ डाला और इंस्पेक्टर को धक्का मुक्की कर सड़क पर गिराया। यह सारा घटनाक्रम अलंकार अग्निहोत्री को सरकारी आवास से ले जाते वक्त हुआ। उन्हें कहाँ भेजा गया है, सूत्रों के अनुसार यह सुरक्षा कारणों से बेहद गोपनीय रखा गया है। अपर जिलाधिकारी सौरभ दुबे ने अग्निहोत्री के बाहर भेजने की पुष्टि की है। पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!