पहली बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, विकास और पारदर्शिता पर जोर
NEWS1UP
एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अफसर सिटी-2 सोसाइटी में नवनिर्वाचित अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी पहली बैठक आयोजित की। बैठक में सर्वसम्मति से सत्यदेव सिंह को अध्यक्ष और गौरव सोनी को सचिव चुना गया।
इसके अलावा, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष और सुशील कुमार त्यागी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में श्वेता कपरवान, चारू त्यागी, अनिल कुमार, विशाल सिरोही, मुकेश जैन और अनिल कुमार वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त सचिव गौरव सोनी ने कहा कि-
गौरव सोनी
निवासियों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर उनकी टीम पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोसाइटी का समग्र विकास, अनुशासन और पारदर्शिता उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
सोनी ने यह भी कहा कि बिल्डर से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनका समाधान सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड सक्रिय भूमिका निभाएगा। नई टीम ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में सोसाइटी प्रबंधन को अधिक संगठित और जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।