CBI की बड़ी कार्रवाई, CGHS की एडिशनल डायरेक्टर और PA रिश्वत लेते गिरफ्तार
NEWS1UP
संवाददाता
नई दिल्ली। मेरठ से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (CGHS) की एडिशनल डायरेक्टर और उनके निजी सहायक (PA) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला ?
CBI के अनुसार, 30 अप्रैल को दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि CGHS के एक कर्मचारी का ट्रांसफर मुरादाबाद से मेरठ कराने के बदले 80,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। यह रकम एडिशनल डायरेक्टर के निजी सहायक के माध्यम से मांगी गई थी।
कैसे बिछाया गया जाल ?
शिकायत मिलने के बाद CBI ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया। जांच के दौरान आरोपी 50,000 रुपये लेने पर सहमत हुए। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपे, CBI टीम ने निजी सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एडिशनल डायरेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
