UP में निवेश विस्तार पर माएर्स्क–योगी वार्ता, लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगा नया बल!

0

पिछले 20 वर्षों से राज्य में निवेश कर रही है कम्पनी

मुख्यमंत्री के समक्ष नए निवेश अवसरों पर हुई चर्चा

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने के प्रयासों को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनी का समर्थन मिला है। सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर राज्य में निवेश विस्तार को लेकर गहन चर्चा की। बैठक में विवेक शर्मा, हेड बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स (भारत, बांग्लादेश व श्रीलंका) भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है, जहां निवेशकों के लिए सुरक्षित, स्थिर और पारदर्शी वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने सिंगल विंडो सिस्टम, त्वरित स्वीकृतियों, नीति आधारित प्रोत्साहनों और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि एक्सप्रेसवे नेटवर्क, लॉजिस्टिक्स हब, औद्योगिक कॉरिडोर और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बना दिया है। मुख्यमंत्री ने माएर्स्क को राज्य में निवेश बढ़ाने का आमंत्रण देते हुए हरसंभव नीतिगत और संरचनात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं विवेक शर्मा ने बताया कि कंपनी पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त माहौल और राज्य सरकार से मिले सहयोग को सकारात्मक अनुभव बताते हुए भविष्य में भी निवेश विस्तार की इच्छा जताई।

उल्लेखनीय है कि एपी मोलर माएर्स्क शिपिंग, बंदरगाह, जल परिवहन और अंतर्देशीय लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में वैश्विक दिग्गज है। इसके संभावित निवेश से उत्तर प्रदेश के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूती मिलने के साथ औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!