जनगणना को लेकर प्रशासन ने RWA, AOA पदाधिकारियों की बुलाई बैठक
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। मकान सूचीकरण और आवास जनगणना की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय की ओर से जिले की विभिन्न आरडब्ल्यूए और एओए पदाधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक 9 मई को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा होगी तथा संबंधित संस्थाओं की भूमिका तय की जाएगी।
प्रशासन ने सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के अध्यक्षों व सचिवों से समय पर बैठक में उपस्थित रहने को कहा है। अधिकारियों का मानना है कि जनगणना कार्य को सफल बनाने में स्थानीय संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
