गाजियाबाद में जनगणना 2027 अभियान तेज, RWA और AOA से प्रशासन ने मांगा सहयोग

0

मकान सूचीकरण और सेल्फ एन्यूमरेशन को लेकर जारी हुआ निर्देश

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। आवास जनगणना 2027 और मकान सूचीकरण अभियान को लेकर गाजियाबाद प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स कार्यालय की ओर से जिले की विभिन्न आरडब्ल्यूए और एओए पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अभियान में सहयोग देने की अपील की गई है।

पत्र के अनुसार, भारत सरकार के निर्देश पर जनपद में “सेल्फ एन्यूमरेशन” यानी स्वयं गणना अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत सोसायटियों और आवासीय परिसरों में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान और कैंप आयोजित करने को कहा गया है।

निवासियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

प्रशासन ने आरडब्ल्यूए और एओए से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में निवासियों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें। इसके अलावा, जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर को भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सुचारु संचालन के लिए सहयोग जरूरी

जारी पत्र में कहा गया है कि मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना का कार्य प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे में सभी आवासीय समितियों और संगठनों के सहयोग से इस अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!