गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिप्रा नियो सोसायटी में काम करने वाले कर्मचारियों और सोसायटी सचिव के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने सचिव पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
कनावनी गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से सोसायटी में धोबी का कार्य कर रहे हैं। उनके साथ विमलेश, अरविंद और राकेश भी कपड़ों पर प्रेस करने और गाड़ियां साफ करने का काम करते हैं।
महेश कुमार का आरोप है कि सोसायटी सचिव रोहित गुप्ता आए दिन उन्हें बेवजह रोकते-टोकते हैं और काम बंद कराने का दबाव बनाते हैं। उनका कहना है कि विरोध करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता है और धमकी दी जाती है।
Ai image
पीड़ितों के अनुसार, तीन मई को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि उस दौरान सचिव ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें काम बंद करने की चेतावनी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।
कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार उनके साथ इसी तरह का व्यवहार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।