अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में रेजिडेंट्स के लिए मॉक फायर ड्रिल आयोजित

0

गर्मी और हालिया आग की घटनाओं के बीच सुरक्षा को लेकर बढ़ी जागरूकता, निवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में आज रेजिडेंट्स के लिए मॉक फायर ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बढ़ती गर्मी और अन्य सोसाइटीज़ में हुई आग की घटनाओं को देखते हुए यह पहल की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

इस मॉक ड्रिल में बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया और आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी (एवैक्युएशन), अलार्म सिस्टम के उपयोग तथा फायर फाइटिंग उपकरणों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों और सुरक्षा टीम ने रेजिडेंट्स को मौके पर ही व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए बताया कि संकट की घड़ी में किस तरह शांत रहकर सही कदम उठाना जरूरी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 अप्रैल को सोसाइटी के सुरक्षा एवं मेंटेनेंस स्टाफ के लिए भी विशेष फायर ड्रिल आयोजित की गई थी, ताकि प्राथमिक प्रतिक्रिया देने वाली टीम पूरी तरह तैयार रहे।

सोसाइटी के प्रेसिडेंट गौरव कुमार ने इस आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि ऐसी ड्रिल्स समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए, जिससे हर निवासी अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रह सके। उन्होंने यह भी अपील की कि सोसाइटी के कॉरिडोर को पूरी तरह खाली रखा जाए, क्योंकि आपात स्थिति में यही रास्ते राहत और बचाव कार्य के लिए सबसे अहम होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!