सिस्टम में हुई चूक, जिम्मेदारी हमारी: NEET विवाद पर शिक्षा मंत्री के 6 बड़े ऐलान

0

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

नई दिल्ली। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में हुई चूक को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि परीक्षा प्रक्रिया में खामियां सामने आई हैं और इसकी जिम्मेदारी भी सरकार की ओर से ली गई है। इसी के साथ उन्होंने छात्रों को राहत देने और परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए।

धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि NEET परीक्षा सिस्टम में हुई चूक

शिक्षा मंत्री ने कहा, सरकार ने जिम्मेदारी ली

14 जून से जारी होंगे एडमिट कार्ड

छात्रों को मिलेगा पसंद का परीक्षा शहर चुनने का मौका

एक सप्ताह तक शहर बदलने/चुनने की सुविधा

परीक्षार्थियों के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था करेगी सरकार

परीक्षा में मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

दोबारा परीक्षा से छात्रों पर नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ

अगले साल से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा

सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा का दिया भरो

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि दोबारा परीक्षा की वजह से छात्रों और अभिभावकों पर किसी तरह का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि अगले वर्ष से नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!