मोबाइल पर आएगा इमरजेंसी अलर्ट… न घबराएं, यह केवल परीक्षण: प्रशासन

0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। देशभर में आपदा चेतावनी प्रणाली की कार्यक्षमता परखने के लिए शनिवार, 2 मई को मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रसारित किया जाएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि यह कोई वास्तविक आपात स्थिति नहीं, बल्कि एक नियमित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह अलर्ट सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच किसी भी समय मोबाइल फोन पर प्राप्त हो सकता है।

एडीएम रेवेन्यू एवं फाइनेंस सौरभ भट्ट ने बताया कि-

इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सूचना तंत्र की तत्परता और पहुंच को जांचना है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस संदेश को लेकर भ्रमित या भयभीत न हों और इसे सामान्य परीक्षण के रूप में लें। किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, अधिकारियों ने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अलर्ट को लेकर कोई संदेह या जानकारी चाहिए, तो वह संबंधित विभाग से संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!