हालिया आग की घटनाओं के बाद बढ़ी सतर्कता, बिल्डर पर फायर NOC को लेकर सवाल बरकरार

NEWS1UP
एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में रविवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य निवासियों को आग लगने की स्थिति में सही और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित करना था।
एओए अध्यक्ष संजय लाभ ने बताया कि हाल में आसपास की सोसाइटियों में हुई आग की घटनाओं के बाद यह पहल की गई है। एओए सदस्य निशांत वर्मा के अनुसार, ड्रिल में निवासी, महिलाएं, बच्चे, सुरक्षा गार्ड और मेंटेनेंस टीम ने भाग लिया।

अनुभवी फायरमैन ने फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म, पंप और हाइड्रेंट के उपयोग का लाइव प्रदर्शन किया और बताया कि शुरुआती मिनटों में संयम और सही कदम से बड़े हादसे टाले जा सकते हैं।
एओए सचिव कौस्तुब पांडेय ने बताया कि सोसाइटी में सभी फायर सेफ्टी उपकरण मानकों के अनुसार लगे हैं और उनका नियमित निरीक्षण होता है। हालांकि, बिल्डर द्वारा फायर NOC अब तक उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई।
निवासियों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए ऐसी ड्रिल नियमित कराने की मांग की।