गार्डेनिया स्क्वायर में जनगणना 2026 के लिए सहायता शिविर आयोजित

0

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। जनगणना 2026 के अंतर्गत ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से क्रॉसिंग रिपब्लिक की गार्डेनिया स्क्वायर सोसाइटी में रविवार को विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सोसाइटी के सक्रिय निवासियों और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) बोर्ड के सहयोग से क्लब हाउस परिसर में लगाया गया।

शिविर के दौरान वॉलंटियर्स विवेक शर्मा, आशुतोष चंदन, अंकिता चक्रवर्ती, प्रवीण जोशी, अंकिता श्रीवास्तव और सुनील वर्मा ने निवासियों को ऑनलाइन पोर्टल पर स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई तथा फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया।

अभियान के तहत कुल 12 निवासियों ने सफलतापूर्वक अपनी स्वयं जनगणना पूरी की। इस दौरान कुछ लोगों को लोकेशन टैगिंग और पिन करने में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि वॉलंटियर्स की मदद से समस्याओं का समाधान कर लिया गया। साथ ही निवासियों को भविष्य में ऐसी परेशानी से बचने के लिए पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई।

सोसाइटी के निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनगणना प्रक्रिया को सरल और जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास बताया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल माध्यम से स्वयं जनगणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!