राजनगर एक्सटेंशन में बड़ा हादसा टला, सोसायटी में बालकनी का हिस्सा गिरा !

0

हम-तुम रोड की महक जीवन सोसाइटी की घटना

तेज धमाके जैसी आवाज से गूंजा परिसर, घबराकर घरों से बाहर निकले निवासी

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाज़ियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हम-तुम रोड पर बनी महक जीवन सोसायटी में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर रात जब निवासी सोसायटी परिसर में टहल रहे थे, तभी अचानक एक फ्लैट की बालकनी के छज्जे का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। निवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई फ्लैट्स में छत और बालकनी से प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। पीछे भी एक महिला के किचन में खाना बनाते समय छत का बड़ा हिस्सा गिर गया था।

घटना से नाराज़ निवासियों ने बिल्डर पर घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिकारियों पर भी लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।

सोसायटी के लोगों ने पूरे परिसर का तत्काल स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की है। इसके अलावा, बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई जा रही है।

फिलहाल इस घटना के बाद से सोसायटी में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!